आशीष दा की मौत की हो उचित जांच : ऋतब्रत

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उठाये कई अहम सवाल
ऋतब्रत बंद्योपाध्याय
ऋतब्रत बंद्योपाध्याय
Published on

कोलकाता : विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय की असामयिक मौत की उचित जांच की मांग करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बंद्योपाध्याय ने सोमवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि इस असामान्य मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े किये हैं। आशीष के बेटे से भी उनकी बात हुई है।

ऋतब्रत ने कहा, ‘‘सुसाइड नोट को अच्छी तरह देखा जाना चाहिए। इसमें कई बातों पर विरोध नहीं कर पाने का अफसोस व्यक्त किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आये, कॉल रिकॉर्ड और टेंडर से जुड़े मामलों की जांच हो।’’ उन्होंने तारापीठ विकास परिषद समेत विभिन्न विकास बोर्डों के टेंडर में कथित अनियमितताओं की भी जांच की मांग की।

उन्होंने कहा कि टेंडर को लेकर आशीष दा को धमकी दी गयी थी या नहीं, इसकी भी जांच होनी चाहिए। एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से धमकी दी जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने उसे भी जांच के दायरे में लाने की मांग की। ऋतब्रत ने कहा, ‘‘मैं हस्तलेख विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए। मुझे कहीं न कहीं अंतर नजर आ रहा है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सुसाइड होने पर भी यह संस्थागत हत्या है।’’ उन्होंने कहा कि तारापीठ विकास परिषद के अध्यक्ष रहते आशीष का किसी टेंडर पर हस्ताक्षर नहीं था, इसलिए निर्णय प्रक्रिया में कोलकाता की भूमिका भी जांची जानी चाहिए।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in