'गुजरात हाईकोर्ट में बम है...' पुलिस के पास आया धमकी भरा ईमेल

राज्य में मचा हड़कंप
'गुजरात हाईकोर्ट में बम है...' पुलिस के पास आया धमकी भरा ईमेल
Published on: 

अहमदाबाद - गुजरात हाईकोर्ट में बम की धमकी से पूरे राज्य में हड़ंकम मच गया। अहमदाबाद में स्थित गुजरात हाईकोर्ट में बम की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर हैं। पुलिस पूरे हाईकोर्ट परिसर की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक बम होने का कोई भी सबूत नहीं मिला है। गुजरात हाईकोर्ट में बम की धमकी ईमेल से भेजी गई थी। फिलहाल गुजरात पुलिस ईमेल की लोकेशन को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही कोर्ट में तलाशी जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News