10 दिन बाद थी शादी, बॉयफ्रेंड ने गोली मारकर कर दी हत्या और खुद को भी मार ली गोली

बिहार के नालंदा में एक सनकी आशिक ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है
10 दिन बाद थी शादी, बॉयफ्रेंड ने गोली मारकर कर दी हत्या और खुद को भी मार ली गोली
Published on

नालंदा- बिहार के नालंदा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जुनूनी प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी मां को गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सिलाव थाना क्षेत्र के सिंह कॉलोनी में हुई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां को गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के चंडी मऊ गांव के मनीष कुमार द्वारा सिलाव के सिंह कॉलोनी के निवासी जोगेंद्र राम की पत्नी पुटटूस देवी और उसकी बेटी पूनम कुमारी की हत्या करने की है। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारी, लेकिन आत्महत्या करने में सफल नहीं हो पाया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया, और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। इस घटना के बाद इलाके में इस सनसनीखेज मामले को लेकर विभिन्न तरह की चर्चा हो रही है।

मृतक लड़की की 28 अप्रैल को थी शादी

यह जानकारी सामने आ रही है कि मृतक लड़की की 28 अप्रैल को शादी होने वाली थी। इस घटना के बाद शादी के माहौल में शोक छा गया है और लोग हैरान हैं।

गंभीर रूप से घायल आरोपी को पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही घटना की सूचना मिली, सिलाव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in