आज से बदलेगा मौसम का मिजाज...

अगले 24 घंटे में तापमान 2-4 डिग्री गिरने की संभावना
आज से बदलेगा मौसम का मिजाज...
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता और आसपास के जिलों में एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि यह गिरावट लंबे समय तक रहने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से शुक्रवार तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार–चढ़ाव जारी रहेगा। कोलकाता में सोमवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वीकेंड तक बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार से ही न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। कोलकाता में पारा लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं दक्षिण बंगाल के पश्चिमी जिलों बांकुड़ा, पुरुलिया और झाड़ग्राम में न्यूनतम तापमान घटकर 11 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। उधर, उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहां मौसम पूरी तरह शुष्क रहने के आसार हैं और ठंड का असर लगभग स्थिर बना रहेगा।

फिर बढ़ेगा तापमान, ठंड स्थायी नहीं

निचले जिलों उत्तर दिनाजपुर और मालदा में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। सप्ताह के मध्य तक एक बार फिर हल्की गिरावट संभव है, परंतु विशेषज्ञों का मानना है कि यह ठंड ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आगे चलकर राज्य में फिर से बारिश और आंधी–तूफान जैसे अस्थिर मौसम के हालात बन सकते हैं। इसके कारण तापमान में बार-बार उतार–चढ़ाव होता रहेगा और ठंड का असर लगातार मजबूत नहीं हो पाएगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण आने वाले दिनों में मौसम अस्थिर रह सकता है। कई बार ऐसी परिस्थितियां अचानक तापमान बढ़ाने या हल्की फुहारें लाने की वजह बनती हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in