मौसम ले रहा अंगड़ाई, रविवार तक ठंड ले सकती है विदाई

कोलकाता और प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम अंगड़ाई ले रहा है। सुबह और रात के समय हल्की ठंडी होने के बावजद दिन के समय तापमात्र अधिक होने से कुछ गर्मी का एहसास होने लगा है।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

कोलकाताः कोलकाता और प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम अंगड़ाई ले रहा है। सुबह और रात के समय हल्की ठंडी होने के बावजद दिन के समय तापमात्र अधिक होने से कुछ गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताहांत तक तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। राज्य में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार सुबह बताया कि कोलकाता समेत संलग्न जिलों से रविवार तक ठंड चली जाएगा, लेकिन कुहासा रहेगा। खासकर उत्तर बंगाल में हल्का से मध्यम श्रेणी का कुहासा रहेगा। दार्जिलिंग, उत्तर दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी, न्यू अलीपुरदुआर जिलों में ऐसा दिखेगा। कोलकाता और आसपास के जिलों में भी सुबह के समय हल्का कुहासा हो सकता है।

दक्षिण बंगाल के जिलों में सुबह और रात के समय स्वाभाविक से दो-तीन डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहा है, लेकिन आज से तापमात्र बढ़ सकता है। अगले तीन दिनों में तीन डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। सुबह में सभी जिलों में हल्का कुहासा दिखाई देगा। इस सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कोलकाता के अलीपुर मौसम विभाग के अधिकारी हबीबुर रहमान विश्वास ने कहा कि आगामी सात दिनों तक राज्य के सभी जिलों में शुष्क मौसम रहेगा। कोलकाता और संलग्न जिलों में आगामी दो दिनों में तापमान दो-तीन डिग्री बढ़ सकता है। स्वाभाविक से जहां कम तापमान है, वहां तापमान स्वाभाविक हो जाएगा।

फाइल फोटो
India America Trade deal: क्या साकार नहीं होगा Donald Trump का प्लानिंग?
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News