प्रिंसेप घाट पर गूंजे भक्ति के सुर, ‘मॉर्निंग ऑफ भक्ति’ ने रचा आध्यात्मिक माहौल

मालदीव के मानद वाणिज्य दूत श्रीराम कृष्ण जायसवाल भी हुए शामिल
प्रिंसेप घाट पर गूंजे भक्ति के सुर, ‘मॉर्निंग ऑफ भक्ति’ ने रचा आध्यात्मिक माहौल
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता में आस्था, भक्ति और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला। इस्कॉन कोलकाता के प्रिंसेप घाट भक्ति वृक्ष (बलदेव ग्रुप) द्वारा आयोजित तथा रूपा के सहयोग से संपन्न कार्यक्रम ‘मॉर्निंग ऑफ भक्ति - ए डे ऑफ डिवोशन, कीर्तन एंड कृपा’ ने समृद्ध एवं प्रेरणादायक सुबह के लिए समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्र किया। इस कार्यक्रम में जप, हरिनाम संकीर्तन, भगवद्गीता पर प्रेरक चर्चा, भक्तिमय संगीत, वृंदा गार्डन के भक्तों एवं बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, दीपदान तथा गंगा आरती जैसे आध्यात्मिक आयोजन शामिल थे।

इस उत्सव का विशेष आकर्षण गंगा नदी में नाव पर आयोजित हरिनाम संकीर्तन रहा, जिसने भारत की समृद्ध भक्ति परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस उत्सव में एचजी मोहन गोबिंद प्रभुजी (बालदेव ग्रुप के सर्कल सर्वेंट लीडर), एचजी लीला विहारिणी माताजी, एचजी दीन तारण दास प्रभुजी, एचजी इंदिरा सखी डीडी माताजी, अतुल प्रभुजी, प्रदीप प्रभुजी, कुमकुम माताजी सहित अनेक इस्कॉन भक्त शामिल थे। इस अवसर पर रूपा एंड कंपनी लिमिटेड के कुंजबिहारी अग्रवाल तथा सीमेंट के हरि मोहन बांगुर सहित कई प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाज के अग्रणी लोग शामिल थे। कोलकाता में मालदीव गणराज्य के मानद वाणिज्यदूत श्रीराम कृष्ण जायसवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए और इसे लंबे समय तक स्मरणीय रहने वाला अनुभव बताया। अतुल प्रभुजी ने आस्था, भक्ति और एकजुटता के इस उत्सव को यादगार बनाने में शामिल हुए लोगों का आभार जताया।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in