

बरानगर : बरानगर पालिका के 16 नंबर वार्ड माता मनमोहिनी स्कूल के सामने गली में एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक साइकिल व बुलेट को धक्का मारते हुए पास के एक मकान में जा घुसा। उस समय इलाके में कई लोग मौजूद थे जो बाल-बाल बच गये। घटना की जानकारी पाकर बरानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि ट्रक का ड्राइवर गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग निकला। लोगों ने पुलिस से शिकायत की है कि इन भीड़ भाड़ वाली संकरी गलियों में भी बड़े वाहन अनियंत्रित गति से चलते हैं।