

डायमंड हार्बर : रवींद्रनगर के कानखूली पूर्व पाड़ा में जिस किशोर को उल्टा लटका कर बिजली का झटका देने का वीडियो वायरल हुआ था उस 14 वर्षीय किशोर को उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया है। यह जानकारी डायमंड हार्बर पुलिस के एडिशनल एसपी जोनल मितुन कुुमार दे ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। आगे उन्होंने कहा कि आज यानी गुरुवार को किशोर को रवींद्रनगर थाने लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक मोबाइल फोन चोरी करने के संदेह में एक 14 वर्षीय किशोर को उल्टा लटका कर बिजली का झटका देने के मामले में पुलिस ने जींस रंगाई कारखाने के मालिक सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इस घटना को लेकर समाज के हर स्तर पर किशोर को प्रताड़ित करने वाले कारखाना मालिक को कड़ी सजा दिलाने की मांग उठ रही थी।