राज्य में बढ़ी ठंड, गिरा पारा...

उत्तर बंगाल में तापमान 4 डिग्री पर पहुंचा, मौसम विभाग ने कोहरे की दी चेतावनी
राज्य में बढ़ी ठंड, गिरा पारा...
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : महानगर और आसपास के इलाकों में इस सप्ताह ठंड का असर बढ़ गया है। गुरुवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। वहीं दक्षिण बंगाल के कई जिलों में पारा सामान्य से नीचे गिर गया। कल्याणी में 11.5, बर्दवान में 11, श्रीनिकेतन में 10.4 और बांकुड़ा में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उत्तर बंगाल में बढ़ी ठंड, छाया कोहरा

मौसम विभाग के अुनसार दार्जिलिंग और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। दार्जिलिंग में सबसे कम तापमान 6.4 डिग्री, जलपाईगुड़ी में 11.6, अलीपुरदुआर में 10, कलिम्पोंग में 10 और कूचबिहार में 10.1 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 7 दिनों तक पारे में ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर और दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरदुआर में विजिबिलिटी 999 से 200 मीटर तक गिर सकती है। तटीय जिलों में भी सुबह कोहरा छाये रहने की संभावना है।

कोहरे और ठंड के लिए सतर्कता

वर्तमान में पश्चिम बंगाल में उत्तर से चलने वाली हवाएं ठंड का कारण बनी हुई हैं। दक्षिणी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोन सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत और जम्मू-कश्मीर में भी तूफानी गतिविधियां जारी हैं। हालांकि राज्य में फिलहाल अचानक ठंड बढ़ने या बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने लोगों से कोहरे और ठंड को देखते हुए सुबह और रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर पहाड़ी और खुली जगहों पर वाहन चालकों को विजिबिलिटी कम होने पर सावधानी बरतने की चेतावनी दी गयी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in