‘तन्वी द ग्रेट’ की रिलीज डेट आयी सामने

अनुपम खेर काफी समय से इस फिल्म पर कर रहे थे काम
‘तन्वी द ग्रेट’ की रिलीज डेट आयी सामने
Published on: 

मुंबई : अभिनेता अनुपम खेर काफी समय से फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म का प्रीमियर बीते दिन कान फिल्म फेस्टिवल के 78वें संस्करण में किया गया। अब अनुपम ने वीडियो साझा कर बताया कि फिल्म को कब रिलीज किया जायेगा। 'तन्वी द ग्रेट' 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। 'ओम जय जगदीश' (2002) के बाद यह अनुपम के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म है। वह फिल्म में अभिनय करते भी नजर आएंगे। इसमें शुभांगी मुख्य भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म से वह अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं। इसके अलावा जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, नासिर, बोमन ईरानी और करण टैकर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News