रेप के आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पुलिस पर हमले की कोशिश की तो पैर में मारी गई गोली

गुजरात के राजकोट जिले में खेत मजदूर ने बच्ची को खेत में अकेला पाकर बनाया था हवस का शिकार
बरामद गोली की तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

राजकोटः गुजरात के राजकोट जिले में सबूत जुटाने के दौरान पुलिस पर, बलात्कार के आरोपी ने कथित रूप से हमला करने की कोशिश की और जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को अटकॉट क्षेत्र में हुई जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, दुष्कर्म का आरोपी रामसिंह दादवेजर खेत में काम करने वाला मजदूर है और उसे चार दिसंबर को जिले के कनपर गांव के पास खेत में खेल रही छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी ने बच्ची के साथ हैवानियत की

उन्होंने बताया कि आरोपी कथित तौर पर बच्ची को पास की झाड़ियों में घसीटकर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। उसने बच्ची के जननांग में लोहे का एक छड़ डाली और उसे लहूलुहान हालत में छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) विजयसिंह गुर्जर ने बताया कि बाद में आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 15 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

घटना स्थल पर शिनाख्त करने के दौरान हमला

अटकोट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाने के दौरान, बुधवार को आरोपी को खेत में उस स्थान पर ले जाया गया जहां उसने अपराध में इस्तेमाल की गई छड़ को फेंकने का दावा किया था। गुर्जर ने बताया, "अटकोट पुलिस थाना क्षेत्र में आरोपी ने जब पुलिसकर्मियों पर लोहे की छड़ से हमला करने की कोशिश की तो आत्मरक्षा में दो पुलिसकर्मियों ने अपनी 'सर्विस रिवॉल्वर' से उस पर दो बार गोलियां चलाईं। आरोपी के दोनों पैरों में चोट आई है।" उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी और आरोपी को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में आरोपी को 'राजकोट सिविल अस्पताल' ले जाया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News