तृणमूल सांसद से रेलमंत्री ने पूछाः बंगाल सरकार को राज्य की जनता से इतना विद्वेष क्यों?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में रेल परियोजनाओं को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद की टिप्पणी पर पलटवार किया।
तृणमूल सांसद से रेलमंत्री ने पूछाः बंगाल सरकार को राज्य की जनता से इतना विद्वेष क्यों?
Published on

नई दिल्लीः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में रेल परियोजनाओं को लेकर तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘बंगाल सरकार को राज्य की जनता के प्रति इतना विद्वेष क्यों है?’’ लोकसभा में प्रश्नकाल में तृणमूल कांग्रेस सदस्य कीर्ति आजाद ने पश्चिम बंगाल में अमृत भारत स्टेशनों के कार्यों को लेकर सरकार से सवाल किया कि ‘‘पश्चिम बंगाल के विरुद्ध विषमता, विद्वेष और पक्षपातपूर्ण रवैया क्यों है?’’

रेल मंत्री वैष्णव ने अपने उत्तर में कहा, ‘‘सांसद के आक्षेप के पीछे कोई तथ्य नहीं है। पश्चिम बंगाल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिकॉर्ड बजट का आवंटन किया है। 2009 से 2014 के बीच संप्रग सरकार के दौरान जहां राज्य का बजट 4,300 करोड़ रुपये का होता था, आज 14,205 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सभी परियोजनाओं पर लगातार प्रगति की समीक्षा की जाती है, लेकिन राज्य में रेल परियोजनाओं के लिए केवल 27 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण हुआ है और कई परियोजनाओं में तो शून्य भूमि अधिग्रहण हुआ है। वैष्णव ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सांसद को राज्य की मुख्यमंत्री से रेल परियोजनाओं में तेजी लाने का अनुरोध करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘मैं पूछना चाहूंगा कि बंगाल सरकार को राज्य की जनता के प्रति इतना विद्वेष क्यों है?’’

तृणमूल सांसद से रेलमंत्री ने पूछाः बंगाल सरकार को राज्य की जनता से इतना विद्वेष क्यों?
मुर्शिदाबाद हिंसा मामले में UAPA क्यों जरूरी, सुप्रीम कोर्ट ने NIA को रिपोर्ट देने को कहा
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in