

कोलकाता : मयना के भाजपा नेता चंदन मंडल तृणमूल में शामिल हो गये है। उन्होंने भाजपा छोड़ने के पीछे भाजपा विधायक अशोक डिन्डा को जिम्मेदार ठहराया। वहीं भाजपा विधायक ने भी चंदन मंडल पर पलटवार किया है। अशोक डिन्डा ने कहा कि चंदन मंडल कभी भाजपा में नहीं थे। 3-4 सालों से तृणमूल नेताओं के साथ ही जुड़े थे। अब उनके चले जाने से भाजपा का वोट और ज्यादा बढ़ जायेगा।
चंदन मंडल का आरोप
चंदन मंडल का आरोप है कि मयना में मछली पालन को बढ़ावा देने तथा जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए भाजपा व स्थनीय विधायक ने कोई अग्रणी भूमिका नहीं निभाई। इसलिए विकास के लिए वह तृणमूल में शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक ने कोई ठोस काम नहीं किया है। मैं मयना के लिए काम करना चाहता हूं। विधानसभा चुनाव में मयना सीट पर तृणमूल जीत दर्ज करेगी।
मेरा वोट और 5 हजार बढ़ गया : अशोक डिन्डा
अपने पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा विधायक अशोक डिन्डा ने कहा कि किसी के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। उलटे उनके जाने से मेरा वोट 5 हजार और बढ़ गया है।