मंत्री अर्जुन सिंह से मुलाकात करेंगे संगठन

टैक्सी और कैब चालकों की मांगों पर होगी चर्चा
मंत्री अर्जुन सिंह से मुलाकात करेंगे संगठन
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के परिवहन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर परिवहन संगठनों ने राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह से मुलाकात का समय मांगा है। इस संबंध में संगठन की ओर से सोमवार को मंत्री को एक पत्र भेजा गया। संगठन के महासचिव एन. के. श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य में टैक्सी, ऐप कैब तथा अन्य परिवहन क्षेत्रों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे काफी समय से लंबित हैं। इन समस्याओं के समाधान और परिवहन क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए मंत्री से विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन जल्द ही परिवहन मंत्री को एक ज्ञापन सौंपेगा, जिसमें टैक्सी, ऐप कैब और अन्य परिवहन सेवाओं से जुड़े मुद्दों, चुनौतियों तथा मांगों को विस्तार से रखा जाएगा। ज्ञापन में परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के रोजगार, आर्थिक सुरक्षा और उद्योग के समग्र विकास से संबंधित सुझाव भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। ऐसे में सरकार से अपेक्षा है कि वह इस क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। संगठन ने विभिन्न मीडिया संस्थानों से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और जनहित से जुड़े इस विषय को व्यापक कवरेज देने का अनुरोध किया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in