कोलकाता में बढ़ रही है वाहनों की संख्या, यातायात की समस्या होगी गंभीर

बेहाला में वाहनों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी, कस्बा में उलटा रुझान
कोलकाता में बढ़ रही है वाहनों की संख्या, यातायात की समस्या होगी गंभीर
Published on

कोलकाता - वर्ष 2025 के पहले दो महीने में कोलकाता ने रिकॉर्ड संख्या में वाहन खरीदे गए। कोलकाता में सड़कों पर पहले से ही इतनी गाड़ियां हैं और इसके बाद और इतने वाहन कोलकाता में यातायात की समस्या को और बढ़ा सकते हैं।

जनवरी-फरवरी में शहर के चार क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में कुल 16,975 नए वाहन पंजीकृत किए गए, जो 2024 की इसी अवधि की तुलना में एक हजार अ​धिक हैं। इसके साथ ही जनवरी-फरवरी 2023 की तुलना में यह 3,000 से अधिक हैं। तीन वर्षों में 21.5% की वृद्धि मुख्य रूप से व्यक्तिगत वाहनों के कारण हुई है। इससे यह पता चलता है की लोग सार्वजनिक परिवहन से दूर जा रहे हैं।

क्या कहना है Experts का ?

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की मोबिलिटी विशेषज्ञ अनुमिता रॉयचौधरी ने कहा कि, "ट्राम अब भी बड़े पैमाने पर बंद हैं, बसों को बिना प्रतिस्थापन के चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है, और सार्वजनिक परिवहन के स्थान पर निजी वाहनों को प्राथमिकता दी जा रही है। निजी वाहनों की बढ़ोतरी के यह कुछ मुख्य कारण हैं।"

बेहाला में बढ़ रही है वाहनों की संख्या

बेलतला में जनवरी में नए वाहन पंजीकरण में 2023 के इसी महीने की तुलना में 48% की वृद्धि हुई। वहीं बेहाला आरटीओ के लिए, 2023 की तुलना में जनवरी में पंजीकरण में 55% की वृद्धि हुई। बेहाला में वाहन पंजीकरण में लगातार वृद्धि देखी गई है, जनवरी के आंकड़े 2023 में 765 से बढ़कर 2024 में 962 और 2025 में 1,189 हो गए हैं। फरवरी में भी लगातार वृद्धि देखी गई, जो 2023 में 676 से बढ़कर 2024 में 851 और 2025 में 913 हो गई, जो इस बात का प्रमाण है की वाहनों की संख्या में कितनी वृद्धि हो रही है।

कस्बा में उलटा है मामला

दिलचस्प बात यह है कि कस्बा आरटीओ ने जनवरी और फरवरी दोनों में नए पंजीकरणों की संख्या में गिरावट के साथ इस रुझान को उलट दिया। जनवरी में पंजीकरण 2023 में 1,777 से बढ़कर 2024 में 2,039 हो गए, लेकिन 2025 में घटकर 1,957 हो गए। फरवरी के आंकड़े भी 2023 में 1,656 से बढ़कर 2024 में 1,767 हो गए, जो 2025 में घटकर 1,627 हो गए।

एक अन्य प्रमुख आरटीओ, साल्ट लेक ने जनवरी में मजबूत वृद्धि प्रदर्शित की, जिसमें पंजीकरण 2023 में 1,771 से बढ़कर 2024 में 2,302 और 2025 में 2,343 हो गए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in