मुर्शिदाबाद यूनिवर्सिटी (अमेंडमेंट) बिल, 2026 विधानसभा में पारित हुआ

मुर्शिदाबाद यूनिवसिर्टी अब महाराजा कृष्णनाथ यूनिवसिर्टी के नाम से
मुर्शिदाबाद यूनिवर्सिटी (अमेंडमेंट) बिल, 2026 विधानसभा में पारित हुआ
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : शनिवार को राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने विधानसभा में मुर्शिदाबाद यूनिवर्सिटी (अमेंडमेंट) बिल, 2026 पेश किया। सदन में विस्तृत चर्चा के बाद यह विधेयक पारित कर दिया गया। अब मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय को मुर्शिदाबाद महाराजा कृष्णनाथ विश्वविद्यालय,बरहमपुर के नाम से जाना जायेगा। चर्चा के दौरान विधायक मो. अली ने कहा कि मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय के नाम के साथ महाराजा कृष्णनाथ का नाम जोड़ने की मांग लंबे समय से चली आ रही है और यह यहां के लोगों की भावनाओं से जुड़ी मांग है। विधायक रफीकुल इस्लाम ने कहा कि यह मुर्शिदाबाद के लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी और यह कदम कृष्णनाथ कॉलेज की ऐतिहासिक गरिमा को बनाए रखने की दिशा में अहम है। उन्होंने कहा कि राज्य में विश्वविद्यालयों की संख्या 12 से बढ़कर 42 हो चुकी है, जो शिक्षा के विस्तार का प्रमाण है। बीजेपी विधायक ने भी महाराजा कृष्णनाथ के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे शिक्षा के लिए अत्यंत आग्रही व्यक्ति थे। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जिस तरह कृष्णनाथ कॉलेज की गरिमा बनी हुई है, उसी तरह विश्वविद्यालय भी आगे बढ़े।

शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु
शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु

क्या कहा शिक्षा मंत्री ने

शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने सदन में कहा कि महाराजा कृष्णनाथ की मात्र 22 वर्ष की आयु में अकाल मृत्यु हो गई थी, लेकिन इतनी कम उम्र में भी उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था। उन्होंने अपनी वसीयत में यह स्पष्ट किया था कि उनकी सारी संपत्ति मुर्शिदाबाद में शिक्षा के विस्तार और छात्रों के कल्याण के लिए उपयोग की जाए। सरकार ने इस विषय में सभी वर्गों की भावनाओं को ध्यान में रखा है और इस संबंध में शिक्षा विभाग को कई ज्ञापन भी प्राप्त हुए थे। वहीं विधायक मो. अली ने कहा कि डॉ. रिजाउल करीम ने 1903 में कहा था कि बहरमपुर कॉलेज का नाम कृष्णनाथ कॉलेज हो और 2018 में यूनिवसिर्टी बनी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in