विवेकानंद युवा भारती हॉकी स्टेडियम की खूबियों को गिनाया मंत्री ने

राज्य के खेल मंत्री अरूप विश्वास शुक्रवार को नवनिर्मित स्टेडियम पहुंचें थे। इस दौरान उन्होंने खेल का आनंद लिया
राज्य के खेल मंत्री अरूप विश्वास शुक्रवार को नवनिर्मित स्टेडियम पहुंचें थे। इस दौरान उन्होंने खेल का आनंद लिया
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल और खेल मंत्री अरूप विश्वास की देखरेख में निर्मित विवेकानंद युवा भारती हॉकी स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है।खेल विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक इस आधुनिक हॉकी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानक सिंथेटिक टर्फ, आर्डेन गैलरी, दो अत्याधुनिक सुसज्जित ड्रेसिंग रूम, प्रेस कॉर्नर, वीडियो विश्लेषक के लिए कमरा, स्थल प्रबंधन केंद्र है मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल में 22 हजार सीटों वाले भारत के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मानक के इस हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन किया। खेल मंत्री अरूप विश्वास ने शुक्रवार को नवनिर्मित स्टेडियम पहुंचें थे। इस दौरान खेल विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं :

* यह स्टेडियम 22 हजार दर्शकों की क्षमता वाला है।

* इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक टर्फ बिछाया गया है।

* स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं जैसे, आर्डेन गैलरी, दो अत्याधुनिक ड्रेसिंग रूम, प्रेस कॉर्नर, वीडियो विश्लेषक कक्ष, और स्थल प्रबंधन केंद्र शामिल हैं।

* यह पहल राज्य सरकार की खेलों को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

* भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं की मेजबानी में अहम भूमिका निभाएगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in