तृणमूल समर्थकों का महानगर में आना हुआ शुरू

-21 जुलाई की रैली कल
तृणमूल समर्थकों का महानगर में आना हुआ शुरू
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने 21 जुलाई की रैली को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। रैली में हिस्सा लेने के लिए राज्य के कोने-कोने से तृणमूल समर्थकों का आना शुरू हो गया है। उनके ठहरने के लिए जगह जगह शिविर भी लगाए गए हैं। महानगर के खुदीराम अनुशीलन केंद्र में उत्तर और दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों से आने वाले तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों को ठहरने की व्यवस्था की गई है। शिविर में स्वास्थ्य कैंप, भोजन, रहने से लेकर अन्य सारी जरूरत की व्यवस्था की गई हैं

स्वास्थ्य शिविर में इमरजेंसी सेवा भी उपलब्ध

तृणमूल यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी देवाशीष भट्टाचार्य ने बताया की शिविर में सभी तरह की पर्याप्त सेवा उपलब्ध है। यहां खासकर पुरुलिया, बर्दवान, बांकुड़ा, दिनाजपुर से ज्यादातर समर्थक आते है। ऐसे में उनकी चिकित्सा के लिए करीब 20 डॉक्टर, नर्स व अन्य कर्मचारी 24 घंटे तैनात है। साथ ही शिविर में आने वाले बच्चे के लिए दूध का भी इंतजाम किया गया है।

राज्य की मंत्री ने यह कहा

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री डॉ. शशी पंजा ने सन्मार्ग को बताया कि रैली में शामिल होने वाले लोगों का आना शुरू हो गया है। समर्थक जहां से रवाना हो रहे हैं वहां और स्टेशन पर भी मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। इसके अलावा उनके रहने के लिए खुदीराम अनुशीलन केंद्र, उतीर्ण, उत्तर कोलकाता के विभिन्न धर्मशालाओं और अन्य जगहों पर ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। साथ ही कोलकाता, हावड़ा, सियालदह स्टेशन पर भी कैंप लगाए गए हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in