नेपाल में इतने दिनों से चल रहे राजशाही समर्थक प्रदर्शनों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

असम पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर नेपाल को सौंपे जाने का दावा
नेपाल में इतने दिनों से चल रहे राजशाही समर्थक प्रदर्शनों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Published on

काठमांडू : नेपाल में पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके बारे में उसका दावा है कि राजधानी काठमांडू में 28 मार्च को हुए राजशाही समर्थक प्रदर्शनों के पीछे इसी मास्टरमाइंड व्यक्ति का हाथ था। इन प्रदर्शनों में दो लोगों की मौत हो गई थी। नेपाल पुलिस ने कहा कि काठमांडू के तिनकुने में हुए हिंसक प्रदर्शनों में शामिल दुर्गा प्रसाई को उसके अंगरक्षक के साथ भारत की सीमा से लगे झापा जिले से गिरफ्तार किया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रसाई को असम में स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लिया था और नेपाल पुलिस को सौंप दिया, जो उसे झापा ले आई, जहां उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

'फिलहाल नेपाल और भारत के बीच कोई प्रत्यर्पण संधि प्रभावी नहीं' : रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया कि नेपाल और भारत के बीच वर्तमान में कोई प्रत्यर्पण संधि प्रभावी नहीं है, इसलिए प्रसाई की असम में गिरफ्तारी का खुलासा नहीं किया गया। पुलिस ने पहले राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) के महासचिव धवल शमशेर राणा और उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा सहित 5 दर्जन से अधिक लोगों को विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

प्रदर्शनों में दो की मौत, 110 से अधिक लोग जख्मी : पिछले महीने हुए हिंसक प्रदर्शनों में एक फोटो पत्रकार समेत दो लोगों की मौत हो गई थी और 110 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। राजशाही की बहाली और नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर काठमांडू और देश के कुछ दूसरे हिस्सों में आरपीपी सहित राजशाही समर्थकों ने कई विरोध प्रदर्शन किए हैं। पुलिस ने काठमांडू जिला न्यायालय के आदेश पर आरपीपी राणा, मिश्रा और अन्य के खिलाफ राज्य अपराध और संगठित अपराध के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायिक हिरासत में ले लिया है।

2008 में कर दी गई थी 240 साल पुरानी राजशाही खत्म : आरपीपी राजशाही समर्थक प्रदर्शनों के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की तुरंत रिहाई की मांग कर रही है। नेपाल के राजनीतिक दलों ने संसद में एक घोषणा के जरिए 2008 में 240 साल पुरानी राजशाही को खत्म कर दिया था और उस समय के हिंदू राष्ट्र को एक धर्मनिरपेक्ष, संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य में बदल दिया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in