‘नारी वंदन’ का मुखौटा उतरा, असली चेहरा महिला विरोधी : राहुल गांधी

गेनीबेन ठाकोर पर टिप्पणी को लेकर घमासान, कांग्रेस ने बताया अपमान; BJP पर तीखा प्रहार
 ‘नारी वंदन’ का मुखौटा उतरा, असली चेहरा महिला विरोधी : राहुल गांधी
Published on

Rahul Gandhi ने Bharatiya Janata Party (BJP) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पार्टी का “नारी वंदन” का मुखौटा उतर गया है और उसका असली चेहरा महिला विरोधी है।

यह बयान गुजरात BJP अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा की ओर से कांग्रेस सांसद Geniben Thakor पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद आया है। गेनीबेन ठाकोर बनासकांठा से सांसद हैं और गुजरात से कांग्रेस की एकमात्र लोकसभा सदस्य हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह सिर्फ शर्मनाक नहीं, बल्कि BJP की सोच को उजागर करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही महिलाओं का सशक्तिकरण है।

उन्होंने Narendra Modi पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महिला सांसदों के सवालों से बचने के लिए वह संसद छोड़ देते हैं। राहुल ने कहा कि महिलाएं अपने अपमान को नहीं भूलतीं और इसका जवाब जरूर देंगी।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि गुजरात ही नहीं, पूरे देश की महिलाएं इस तरह के अपमान का मुंहतोड़ जवाब देंगी। इस मुद्दे को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in