वाममोर्चा ने 7 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

संदेशखाली से रवींद्रनाथ महतो मैदान में
वाममोर्चा ने 7 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को लेकर वाममोर्चा ने रविवार को अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल सात विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। घोषित सूची के अनुसार, इस्लामपुर से मोहम्मद सामी खान (सीपीएम), कर्सियांग से उत्तम शर्मा (सीपीएम), भरतपुर से नाउफेल मोहम्मद सैफुल्ला (आरएसपी) और संदेशखाली से रवींद्रनाथ महतो (सीपीएम) को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा नंदकुमार से चंदन माईती (सीपीएम), महिषादल से परितोष पटनायक (सीपीएम) और भगवानपुर से प्रतिभारानी कर शासमल (आरएसपी) को भी मैदान में उतारा गया है। इससे पहले वाममोर्चा तीन चरणों में उम्मीदवारों की घोषणा कर चुका है। इस बार वाममोर्चा ने कांग्रेस के साथ सीट समझौता किए बिना ही अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। हालांकि, इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के साथ संभावित गठबंधन को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। खासतौर पर कैनिंग पूर्व सीट से तृणमूल छोड़कर आए नेता आराबुल इस्लाम को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद इस गठबंधन की संभावना और कम होती नजर आ रही है। वाममोर्चा की इस नई सूची के बाद राज्य की सियासत में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in