कानून सभी के लिए बराबर है : सीएम

नेताजी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को गिरफ्तार करेगी पुलिस : शुभेंदु अधिकारी
कानून सभी के लिए बराबर है : सीएम
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को पुलिस को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया और कहा कि सांसदों, विधायकों तथा सरकारी अधिकारियों के लिए कानून समान है।मुख्यमंत्री का यह निर्देश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नगेन्द्रनाथ राय की टिप्पणी के कुछ दिन बाद आया है। अनंत महाराज के नाम से पहचाने जाने वाले राय ने नेताजी को ‘‘युद्ध अपराधी’’ बताया था और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके नेतृत्व तथा आजाद हिंद फौज की भूमिका पर सवाल उठाए थे। राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ में संवाददाताओं से बात करते हुए सीएम ने कहा कि राजनीतिक हैसियत या आधिकारिक पद चाहे कुछ भी हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पुलिस से सोशल मीडिया पर नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस को इसके लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस अनंत महाराज के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी, इस पर अधिकारी ने कहा, ‘‘मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन कानून विधायकों, सांसदों, किसी भी पार्टी के नेताओं, सरकारी अधिकारियों या पुलिस अधिकारियों के लिए समान है।’’ सोशल मीडिया मंचों पर नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने वालों से कहा कि वे तुरंत अपनी पोस्ट हटाएं और माफी मांगें। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन केवल पोस्ट हटा देने से भी शायद मदद न मिले, क्योंकि पुलिस स्वतंत्र रूप से अंतिम फैसला करेगी।’’

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in