इजराइली सेना का बड़ा एक्शन, ईरान के बासिज बल प्रमुख सुलेमानी ढेर

इजराइल ने मंगलवार को दावा किया कि उसने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बल ‘बासिज’ के प्रमुख गुलामरजा सुलेमानी को मार गिराया है।
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बल ‘बासिज’ के प्रमुख गुलामरजा सुलेमानी ( फाइल फोटो )
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बल ‘बासिज’ के प्रमुख गुलामरजा सुलेमानी ( फाइल फोटो )
Published on

दुबईः इजराइल ने मंगलवार को दावा किया कि उसने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बल ‘बासिज’ के प्रमुख गुलामरजा सुलेमानी को मार गिराया है। इस बल को ईरान में प्रदर्शनों को दबाने के लिए एक अहम बल माना जाता है। इजराइली सेना ने कहा कि सोमवार को किए गए एक हमले में सुलेमानी मारा गया। बहरहाल, ईरान ने अभी तक सुलेमानी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इजराइली सेना ने अपने बयान में कहा, ‘‘बासिज बल ईरानी आतंकी शासन की सशस्त्र व्यवस्था का हिस्सा है।’’ उसने कहा, ‘‘ईरान में आंतरिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान, खासकर हाल के समय में जब प्रदर्शन तेज हुए तो सुलेमानी के नेतृत्व में बासिज बलों ने दमन की मुख्य कार्रवाई की, जिसमें भीषण हिंसा, व्यापक गिरफ्तारियां और असैन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग शामिल था।’’

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बल ‘बासिज’ के प्रमुख गुलामरजा सुलेमानी ( फाइल फोटो )
पाकिस्तान बोलाः हमले में अफगानिस्तान का हथियार जखीरा तबाह
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in