टीटागढ़ के ऐतिहासिक रवींद्र भवन के दिन बहुरेंगे, विधायक राज चक्रवर्ती ने किया जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

The historic Rabindra Bhavan of Titagarh will see new days, MLA Raj Chakraborty laid the foundation stone for the renovation work.
टीटागढ़ रवींद्रभवन निर्माण कार्य की नींव रखते विधायक राज चक्रवर्ती, साथ हैं चेयरमैन कमलेश साव
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

टीटागढ़: बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र के सांस्कृतिक गौरव और टीटागढ़ की पहचान कहे जाने वाले 'रवींद्र भवन' के जीर्ण-शीर्ण दिन अब समाप्त होने वाले हैं। लंबे समय से उपेक्षित पड़े इस ऐतिहासिक प्रेक्षागृह के पुनरुद्धार कार्य का शुक्रवार को बैरकपुर के विधायक राज चक्रवर्ती ने विधिवत ​शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने नारियल फोड़कर और ईंट रखकर कार्य की औपचारिक शुरुआत की।

साढ़े तीन करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प

1979 में तत्कालीन राज्यपाल त्रिभुवन नारायण सिंह द्वारा उद्घाटित यह प्रेक्षागृह वाम शासन काल के दौरान बंगाल के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में से एक माना जाता था। हालांकि, रखरखाव के अभाव में यह खंडहर में तब्दील हो गया था। अब सांसद पार्थ भौमिक और विधायक राज चक्रवर्ती की पहल पर इसके जीर्णोद्धार के लिए करीब 3.5 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। यह राशि सांसद और विधायक कोष के साथ-साथ राज्य के सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों (I&CA) विभाग द्वारा प्रदान की गई है।

The historic Rabindra Bhavan of Titagarh will see new days, MLA Raj Chakraborty laid the foundation stone for the renovation work.
टीटागढ़ रवींद्र भवन शिलान्यास कार्यक्रम में पूजन करते विधायक राज चक्रवर्ती

सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की कोशिश

शिलान्यास कार्यक्रम में टीटागढ़ नगर पालिका के चेयरमैन कमलेश साव, वाइस चेयरमैन मोहम्मद जलील और अन्य पार्षद उपस्थित थे। राज चक्रवर्ती ने कहा, "यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर है। सांसद पार्थ भौमिक और मैंने एक साल पहले इसका निरीक्षण किया था और आज इसका काम शुरू हो रहा है।" अगले कुछ महीनों में यह प्रेक्षागृह आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर पुनः जनता के लिए तैयार हो जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in