कल और बढ़ेगी गर्मी, रविवार से बारिश देगी दस्तक

कल और बढ़ेगी गर्मी, रविवार से बारिश देगी दस्तक
Published on

कोलकाता में उमस भरी गर्मी, तापमान 36 डिग्री पार

3 दिन बाद तापमान में गिरावट की संभावना

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : महानगर में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का असर महसूस होने लगा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान में और लगभग 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके चलते गर्मी और अधिक तीखी महसूस होगी। आज के लिए गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से अनुकूल हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण आने वाले सप्ताह में मौसम ठंडा होने की संभावना है।

पश्चिमी जिलों में शुष्क मौसम, बारिश की कमी हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पुरुलिया, झाड़ग्राम, बर्दवान, बीरभूम और मिदनापुर के दोनों जिलों में फिलहाल शुष्क मौसम बना रहेगा। इन क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ सकता है।

रविवार से बारिश की वापसी, राहत की उम्मीद

मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए बताया है कि रविवार से मौसम करवट ले सकता है। ‘पश्चिमी विक्षोभ’ के प्रभाव से रविवार से बुधवार तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना है। कोलकाता के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है। हालांकि अनुमान है कि अगले 3 दिनों के बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और अलीपुरदुआर में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in