पीएम से मिलकर राज्यपाल ने दी बंगाल के हालात की जानकारी !

मालदह की घटना के बीच पीएम से मिले आर एन रवि
मालदह की घटना के बीच पीएम से मिले आर एन रवि
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने मुलाकात की। लोकभवन कोलकाता की तरफ से इस मुलाकात को सौजन्य मुलाकात बताया गया है। वहीं मालदह की घटना के बीच पीएम से आर एन रवि की मुलाकात को लेकर चर्चा तेज हो गयी है। ऐसे माहौल में प्रधानमंत्री से राज्यपाल की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। बंगाल में हाल की घटनाओं पर क्या राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य के हालिया हालात के बारे में जानकारी दी होगी? ऐसा राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। हालांकि, लोकभवन सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी तरह से शिष्टाचार साक्षात्कार है। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल का अगले दो दिनों तक दिल्ली में कई कार्यक्रम होने की संभावना जतायी गयी है। सूत्रों के मुताबिक आर एन रवि दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल का माहौल गर्म होने लगा है। जिस तरह से कालियाचक में न्यायिक अधिकारियों का घेराव किया गया और इस घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगायी है। इन सभी घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लोकभवन भी इन सारी घटनाओं पर नजर बनाये हुए है। सूत्रों की माने तो बंगाल के वर्तमान हालात की जानकारी राज्यपाल ने पीएम को दी है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in