बस चलाते समय ड्राइवर को हार्ट अटैक

केरल के मावेलिकारा में चालक को दिल का दौरा पड़ने से केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की एक बस बृहस्पतिवार को एक दुकान में जा घुसी।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Published on: 

अलाप्पुझाः अगर बस चालक को हार्ट अटैक आ जाए तो क्या होगा। जाहिर बस नियंत्रण खोकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगी। ऐसा ही कुछ आज केरल में हुआ है।

केरल के मावेलिकारा में चालक को कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की एक बस बृहस्पतिवार को एक दुकान में जा घुसी।

पुलिस के अनुसार, प्रदीप नामक चालक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पथनमथिट्टा से मावेलिकारा जा रही केएसआरटीसी की बस सुबह करीब नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई। नादक्कावु पहुंची बस पर से चालक का नियंत्रण खो गया और वह सड़क किनारे एक दुकान से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि हालांकि किसी को इस हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई, वहीं प्रदीप को परुमाला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्राधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया कि प्रदीप को वाहन चलाते समय दिल का दौरा पड़ने का संदेह है, जिसके कारण दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया जाएगा और जांच की जाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in