घर के पीछे से मूक-बधिर बच्ची का शव बरामद

मां से पूछताछ कर रही है पुलिस
Nadia News
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

नदिया: घर के पीछे तालाब से एक मूक-बधिर बच्ची का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी। बच्ची की मौत के कारणों को लेकर हालांकि संशय बना हुआ है कि यह हत्या है या दुर्घटनावश उसकी मौत हुई है। नदिया के करीमपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही इलाके के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बुधवार को यह घटना करीमपुर थाने के कठालिया इलाके में घटी। इलाके के लोगों ने बच्ची का शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने फिर वहां पहुंचकर शव बरामद किया। शव औंधे मुंह पानी में था। बच्ची का पिता प्रवासी मजदूर है और काम के सिलसिले में ज्यादातर बाहर ही रहता है। मां तापसी सरकार अकेले ही सात साल की बच्ची की देखभाल करती थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बच्ची मूक-बधिर थी इस कारण उसको लेकर मां हमेशा चिंता में डूबी रहती थी। कई बार तापसी का पति के साथ भी कुछ बातों को लेकर विवाद हो जाता था जिस कारण भी वह मानसिक तनाव में रहती थी। इलाके के लोगों का कहना है कि जिस अवस्था में शव बरामद हुआ उससे ऐसा कम ही लग रहा है कि बच्ची की पानी में डूबने से मौत हुई है बल्कि ऐसा जान पड़ता था कि उसकी हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया गया। फिलहाल करीमपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सके। दूसरी ओर पुलिस मामले में अभियुक्त मां से पूछताछ कर रही है।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in