बीड़ी देने से मना करने पर अपराधी ने व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी

जाने क्या है पूरा मामला
बीड़ी देने से मना करने पर अपराधी ने व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी
Published on: 

नई दिल्ली : दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में दो लोगों को बीड़ी देने से इनकार करने पर एक युवक की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को हुई इस घटना में युवक का बड़ा भाई और उसका दोस्त घायल हो गये। घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एक पार्क में सोहेब ने स्थानीय निवासी मुन्ना और सनी को बीड़ी देने से इनकार कर दिया, जिससे गुस्से में दोनों युवकों ने सोहेब को थप्पड़ मार दिया। सोहेब ने घर जाकर अपनी मां सबुक्ता को इस बारे में बताया।

इसके बाद सबुक्ता, सोहेब और उसके बड़े भाई मोहसिन के साथ उन दोनों लोगों के पास गयी। सोहेब ने अपने दोस्त अकरम को भी मौके पर बुला लिया। यह झड़प उस समय हिंसक हो गयी जब मुन्ना (26) ने अपने भाई इम्तियाज (30) और भतीजे सनी (20) के साथ मिलकर सोहेब और उसके साथ आए लोगों पर चाकुओं से हमला कर दिया। घायलों को ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोहेब को मृत घोषित कर दिया। सोहेब को कई बार चाकू घोंपा गया था और वह सड़क पर गिर गया था, जबकि मोहसिन को बाद में गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया और अकरम मामूली रूप से घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अभियुक्तों - फिरोज उर्फ मुन्ना, इम्तियाज और सौदागर उर्फ सनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से खून से सने दो चाकू भी बरामद किए गए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in