क्रिकेटर ने खेलते समय हेलमेट पर लगाया फलस्तीनी झंडा, अब पुलिस कर रही पूछताछ

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक टूर्नामेंट के दौरान हेलमेट पर फलस्तीनी झंडा लगाकर खेलने वाले दक्षिण कश्मीर के एक क्रिकेट खिलाड़ी के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।
क्रिकेटर ने खेलते समय हेलमेट पर लगाया फलस्तीनी झंडा, अब पुलिस कर रही पूछताछ
Published on: 

जम्मूः फलस्तीनी का प्रेम दुनिया के साथ ही भारतीय मुसलमानों में अकसर दिखाई देता है। लेकिन जब यह खेल के मैदान में भी किसी रूप में दिखता है, और वह भी भारत में, तो गंभीर मामला हो जाता है। ऐसा ही कुछ जम्मू-कश्मीर में हो रहा है।

दरअसल जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू में एक निजी टूर्नामेंट के दौरान हेलमेट पर फलस्तीनी झंडा (प्रतीक चिह्न) लगाकर खेलने वाले दक्षिण कश्मीर के एक क्रिकेट खिलाड़ी के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा के तांगीपुना निवासी क्रिकेट खिलाड़ी फुरकान उल हक का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा हुई थीं। वह बृहस्पतिवार को जम्मू के मुट्ठी इलाके में स्थित 'के सी डोर' मैदान पर खेले जा रहे 'जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग' में अपने हेलमेट पर फलस्तीनी झंडा (प्रतीक चिह्न) प्रदर्शित करते हुए देखे गए थे। शुक्रवार को डोमाना थाना पुलिस ने उसे बुलाया और पूछताछ की। खेल के आयोजकों को भी बुलाया गया था।

थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू

पुलिस ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता और सार्वजनिक व्यवस्था पर इसके संभावित प्रभाव को देखते हुए डोमाना पुलिस थाने में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 173(3) के तहत 14 दिनों की प्रारंभिक जांच शुरू की गई है। इसके जरिए खिलाड़ी के इरादे और किसी भी संभावित जुड़ाव का पता लगाया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 29 दिसंबर को जम्मू में हुई।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने स्पष्ट किया कि यह एक निजी टूर्नामेंट है और उसका एसोसिएशन से कोई लेना-देना नहीं है। यह केंद्र शासित प्रदेश में विवादों में घिरने वाली दूसरी निजी क्रिकेट लीग है। इससे पहले नवंबर में 'इंडियन हेवन प्रीमियर लीग' (आईएचपीएल) के आयोजक कथित तौर पर धोखाधड़ी कर फरार हो गए थे।

क्रिकेटर ने खेलते समय हेलमेट पर लगाया फलस्तीनी झंडा, अब पुलिस कर रही पूछताछ
जयशंकर ने पाकिस्तान को बताया 'बुरा पड़ोसी', कहा- आतंकवाद से अपने नागरिकों को बचाने का हमें अधिकार
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in