नवान्न में सीएम ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की

नवान्न में सीएम ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की
Published on

कोलकाता : राज्य सचिवालय नवान्न में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम ने पहले ही कहा था कि वे विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नवान्न में आयोजित पूजा में शामिल होंगे। इस दिन पूजा में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और सचिवालय के कर्मचारी भी मौजूद रहे। राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल तथा पीडब्ल्यूडी सचिव अंतरा आचार्य ने भी पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान विश्वकर्मा की पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया। नवान्न परिसर में आयोजित इस पूजा को लेकर कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। हालांकि इस दिन सरकारी छुट्टी थी और अन्य दिनों की तुलना में कर्मचारियों की संख्या कम थी। पूजा के दौरान शांति और समृद्धि के साथ सरकारी कामकाज में प्रगति की कामना की गई। विश्वकर्मा पूजा विशेष रूप से निर्माण, इंजीनियरिंग, मशीनरी और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in