सीएम ने आद्यापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की

सीएम ने आद्यापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की
Published on

कोलकाता : सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को दक्षिणेश्वर रामकृष्ण संघ आद्यापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के नए बने मुख्य द्वार और आद्यापीठ द्वारा दान की गई एम्बुलेंस का उद्घाटन किया। जब सीएम सुबह करीब 11 बजे मंदिर पहुंचे, तो आद्यापीठ के मोराल भाई, सचिव और ट्रस्टियों ने उनका स्वागत किया। सीएम ने मंदिर की गौशाला का दौरा किया और गायों को चारा खिलाया। इसके बाद उन्होंने सुबह की प्रार्थना में भाग लिया। अपने संक्षिप्त भाषण में सीएम ने कहा, "बंगाल न केवल देश की सांस्कृतिक राजधानी है, बल्कि आध्यात्मिक राजधानी भी है। यह सरकार लोगों में आध्यात्मिक जागृति लाने में मदद करेगी। आद्यापीठ के विकास के लिए कदम उठाने की बात कहते हुए उन्होंने कहा यहां के लिए मैं जो कुछ भी कर सकता हूँ, करूँगा। इंसान को कम बोलना चाहिए और ज़्यादा काम करना चाहिए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in