सीएम ने बगला मां मंदिर में टेका माथा, मकर संक्रांति की दीं शुभकामनाएं

राज्यवासियों की सुख - समृद्धि के लिए मां से प्रार्थना की
कालीघाट स्थित बगला मां मंदिर में पूजा अर्चना करतीं सीएम ममता बनर्जी
कालीघाट स्थित बगला मां मंदिर में पूजा अर्चना करतीं सीएम ममता बनर्जी
Published on: 

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कालीघाट स्थित बगला मां मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने राज्यवासियों की सुख - समृद्धि के लिए मां से प्रार्थना की। सीएम ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए राज्य में सौहार्द्र और सद्भाव बनी रहे, इसकी कामना की। उन्होंने बंगाल को एकता की भूमि बताया और घृणा तथा बुराई के नाश की कामना की। पूजा अर्चना के बाद सीएम ने सोशल साइट पर अपने संदेश में लिखा, 'मैंने कालीघाट स्थित बगला मां मंदिर में जाकर पूजा में भाग लिया। राज्य के जनमानस की दीर्घायु की कामना करते हुए मैंने मां के चरणों में श्रद्धापूर्वक प्रार्थना की। मां का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और सद्भाव लाए। इस पवित्र भूमि में सभी प्रकार की घृणा और बुराई का नाश हो। मां हमें आशीर्वाद दे कि हम लोगों के जीवन के दुखों और कठिनाइयों को दूर कर सकें। सीएम ने कहा कि लोगों के भरोसे, विश्वास और आस्था की रक्षा करना ही जीवन का मूल धर्म है। बंगाल में शांति और सद्भाव कायम रहे। बंगाल वह स्थान है जहां सभी धर्म एकजुट हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News