घर के बाहर से महिला को उठा ले गए दरिंदे, सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 2 गिरफ्तार !

The brutes abducted a woman from outside her house and were arrested on charges of gang rape.
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बनगांव : पश्चिम बंगाल के उत्तर २४ परगना जिले के गाईघाटा थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला का मुंह दबाकर उसे सड़क से अगवा किया गया और फिर दो युवकों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता कल शाम अपने घर के बाहर सड़क की लाइट जलाने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे दो युवकों ने अचानक महिला का मुंह दबा दिया और उसे जबरन उठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए। वहाँ दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दरिंदगी की और उसे बदहवास हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिसिया कार्रवाई

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह गाईघाटा के चांदपाड़ा ग्रामीण अस्पताल पहुंची। वहाँ के डॉक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत गाईघाटा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के इलाज की व्यवस्था की और उसके बयान के आधार पर छापेमारी कर असीम विश्वास और मिथुन पोद्दार नामक दो आरोपियों को दबोच लिया। वर्तमान में महिला बनगांव अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 7 दिनों की रिमांड पर लेने के लिए आज बनगांव उप-मंडल अदालत में पेश किया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in