बंगाल पुलिस ने 5 नई इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) बनाने का प्रस्ताव दिया

फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

कोलकाता : बंगाल पुलिस की बढ़ती और विविध परिचालन जिम्मेदारियों को देखते हुए राज्य पुलिस निदेशालय ने राज्य में पांच नई इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) बनाने का प्रस्ताव दिया है। सूत्रों के मुताबिक इसका उद्देश्य पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित रिजर्व पुलिस बल तैयार रखना है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल पश्चिम बंगाल में दो IRB हैं, एक दक्षिण बंगाल के दुर्गापुर और दूसरी उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में। सूत्रों ने बताया कि पुलिस निदेशालय ने गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग को प्रस्ताव भेजा है। नई IRB के लिए जो सुझाव दिया गया है, वो ये हैं : अलीपुरद्वार,मालदा, मुर्शिदाबाद, हुगली तथा डायमंड हार्बर।

नई IRB से होने वाले प्रमुख फायदे

राज्य की रिजर्व पुलिस क्षमता बढ़ेगी। आपातकालीन कानून-व्यवस्था की स्थिति में प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को तुरंत तैनात किया जा सकेगा। लंबे समय तक रिजर्व ड्यूटी के लिए जिला पुलिस पर निर्भरता कम होगी। आपदा और अन्य आपात स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत होगी। पुलिस की समग्र परिचालन तैयारियों में सुधार होगा।

नई बटालियन का काम : सशस्त्र पुलिस ड्यूटी, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, भीड़ नियंत्रण, दंगा नियंत्रण, अधिकृत हथियारों का उपयोग एवं संचालन, आपदा और आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसी जिम्मेदारियां निभाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in