5वीं के बच्चे पढ़ रहे हैं ऐश्वर्या राय का हिट गाना, ओडिशा के बुक में छपा 'निंबूड़ा-निंबूड़ा' गाना

एडिटिंग और क्वालिटी कंट्रोल पर गंभीर सवाल, सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल
Text Book
निंबूड़ा-निंबूड़ा
Published on

स्कूली किताबों को लेकर अक्सर कोई न कोई नया विवाद सामने आता रहता है। इस बार ओडिशा से आए मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। राज्य के स्कूलों में 5वीं कक्षा की इंग्लिश बुक में बॉलीवुड का एक सुपरहिट गाना शामिल किया गया है। सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का मशहूर गाना ‘निंबूड़ा, निंबूड़ा’ बच्चों के सिलेबस का हिस्सा बनता हुआ दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि क्लास 5 की इंग्लिश बुक में गलती से 1999 की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के फेमस गाने निंबूड़ा-निंबूड़ा के बोल छाप दिए गए हैं। इसके बाद से एडिटिंग और क्वालिटी कंट्रोल पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह गलती तब सामने आई जब पाठ्यपुस्तक की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं, जिनमें प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के लिए शैक्षिक सामग्री के स्थान पर गाना के बोल छपे हुए दिखाई दे रहे थे। अब इस गलती के खिलाफ कड़ी प्रक्रिया सामने आ रही है। 

शिक्षा विशेषज्ञों और अभिभावकों ने सवाल उठाया है

इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई ?

इस गलती ने स्कूल की किताबों को तैयार करने, उनकी समीक्षा करने और उन्हें छापने के दौरान अपनाए जाने वाली क्ववालिटी केंट्रोल के तरीकों पर सवाल उठा दिये हैं। शिक्षा विशेषज्ञों और अभिभावकों ने सवाल उठाया है कि छात्रों तक पहुंचने से पहले संपादन के कई चरणों से गुजरने के बावजूद इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई ? हालांकि, अधिकारियों ने इस गलती को लेकर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

लोग मीम्स बना रहे हैं

पाठ्यपुस्तक में कथित गलती का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर मीम्स बना रहे हैं और हैरानी जता रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे मजाक में लिया, जबकि कई लोगों का कहना है कि ऐसी गलती शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती है। फिलहाल अधिकारियों ने इस मामले पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है। अगर गलती की पुष्टि होती है, तो भविष्य में ऐसी गलतियों को रोकने के लिए पाठ्यपुस्तक छापने की प्रक्रिया की समीक्षा की जा सकती है। 

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in