पाकिस्तान से घुसने की कोशिश में आतंकी

भारतीय सेना ने मंगलवार तड़के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने की कोशिश कर रहे संदिग्ध आतंकवादियों पर गोलीबारी की।
 फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

राजौरी/जम्मूः भारतीय सेना ने मंगलवार तड़के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने की कोशिश कर रहे संदिग्ध आतंकवादियों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों को तड़के करीब सवा चार बजे तुर्कंडी अग्रिम क्षेत्र से भारत की तरफ घुसपैठ करने की कोशिश करते देखा गया। उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की रक्षा कर रहे सेना के जवानों ने घुसपैठ के प्रयास को विफल करने के लिए गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है और एक व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले 19-20 फरवरी को, सेना के जवानों ने राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी थी और उस दौरान कुछ हथियार व गोला-बारूद जब्त किए गए थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in