हॉर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिकी नौसेना ने रोका ईरानी जहाज

अमेरिकी नाकेबंदी के बीच टकराव तेज, ईरान ने दी कड़ी चेतावनी
हॉर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिकी नौसेना ने रोका ईरानी जहाज
Published on

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच Strait of Hormuz पर हालात और गंभीर हो गए हैं। अमेरिकी नौसेना ने नाकेबंदी के दौरान एक ईरानी झंडे वाले मालवाहक जहाज को रोककर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह जहाज बंदर अब्बास से निकलकर जलडमरूमध्य पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन USS Spruance (DDG 111) ने उसे रोक लिया। बताया जा रहा है कि नाकेबंदी शुरू होने के बाद अब तक करीब 10 जहाजों को वापस लौटाया जा चुका है।

इस घटनाक्रम के बाद ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत में कहा कि अमेरिका की कार्रवाई क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा सकती है।

अराघची ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका के रुख को “एकतरफा और अव्यावहारिक” बताते हुए इसकी आलोचना की। उन्होंने चीन और रूस का समर्थन करने के लिए आभार भी जताया।

वहीं चीन ने क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन दोहराया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ता तनाव वैश्विक तेल आपूर्ति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर असर डाल सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in