जापान-चीन में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने जंगी बेड़े को अभ्यास में उतारा

चीन की सैन्य गतिविधियां बढ़ने और जापान के विमानों को लॉकर करने के बाद अमेरिका और जापान ने संयुक्त उड़ान अभ्यास किया।
जापान-चीन में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने जंगी बेड़े को अभ्यास में उतारा
Published on

टोक्योः चीन के आक्रामक रुख के कारण जापान से उसका तनाव चरम पर पहुंचा हुआ दिख रहा है। इसमें जापान का सामरिक सहयोगी अमेरिका भी अब बीच में आ गया जिससे स्थिति खतरनाक हो सकती है। दरअसल अमेरिकी सामरिक बमवर्षक विमानों ने जापानी लड़ाकू विमानों के बेड़े के साथ एक संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया, जिसका उद्देश्य जापान के हवाई क्षेत्र के आसपास दोनों देशों के सैन्य सहयोग का प्रदर्शन करना था। यह अभ्यास ऐसे समय में हुआ है जब जापान और चीन के बीच तनाव बढ़ रहा है।

जापान-अमेरिका के संयुक्त अभ्यास से एक दिन पहले चीनी और रूसी बमवर्षक विमानों ने पश्चिमी जापान के आसपास संयुक्त रूप से उड़ान भरी थी, जिसके बाद जापान को अपने लड़ाकू विमान भेजने पड़े। इससे पहले शनिवार को चीनी सैन्य विमानों ने जापानी विमानों पर रडार ‘लॉक’ कर दिया था। यह घटना टोक्यो और बीजिंग के संबंधों में कड़वाहट की एक और वजह बनी।

जापानी-अमेरिकी रक्षा मंत्रियों की बातचीत

जापानी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘शुक्रवार तड़के, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी और उनके अमेरिकी समकक्ष पीट हेगसेथ ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तेजी से तनावपूर्ण होती सुरक्षा स्थिति को लेकर टेलीफोन पर वार्ता की।’’ बयान में संयुक्त अभ्यास का उल्लेख नहीं किया गया है।

बयान में कहा गया कि मंत्रियों ने क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने वाली किसी भी कार्रवाई पर गंभीर चिंता व्यक्त की। बयान के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘चीन की कार्रवाइयां क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के लिए अनुकूल नहीं हैं।’’ कोइजुमी ने एक बार फिर कहा कि जापान अपने आसपास के हवाई क्षेत्र और जल क्षेत्रों में निगरानी गतिविधियां जारी रखेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in