विमान हादसों में माधव राव सिंधिया से लेकर वाईएसआर तक कई हस्तियों ने गंवाई जान

रूपाणी से पहले भी कई हस्तियों हो चुकीं हवाई दुर्घटओं की शिकार
air_crash
अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त ड्रीमलाइनर बोइंग-787 का मलब
Published on

नयी दिल्ली : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उन यात्रियों में शामिल थे जो गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार थे। रूपाणी पहली हस्ती नहीं हैं जिन्होंने हवाई दुर्घटना में अपनी जान गंवाई है। अहमदबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से लंदन के गैटविक के लिए उड़ाने भरने के महज कुछ मिनट बाद एअर इंडिया का ड्रीमलाइनर बोइंग-787 विमान दुर्घटना हो गया था जिसमें सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गयी।

हवाई दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाने वाले कुछ शीर्ष नेता और प्रमुख हस्तियां हैं:

13ko_77_13062025_1

होमी जहांगीर भाभा (1966)

भारत के अग्रणी परमाणु भौतिक विज्ञानी होमी जहांगीर भाभा की 24 जनवरी, 1966 को एअर इंडिया की उड़ान 101 के दुर्घटनाग्रस्त होने से मृत्यु हो गयी। जिनेवा हवाई यातायात नियंत्रण के साथ गलत संचार के कारण विमान स्विस आल्प्स पर्वत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

13ko_78_13062025_1

संजय गांधी (1980)

कांग्रेस नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी की 23 जून, 1980 को एक हवाई दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। संजय सफदरजंग हवाईअड्डे के पास दिल्ली फ्लाइंग क्लब के एक विमान को उड़ा रहे थे और हवाई कलाबाजी करने का प्रयास करते समय उन्होंने विमान पर से नियंत्रण खो दिया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से उनकी जान चली गयी।

13ko_79_13062025_1

माधव राव सिंधिया (2001)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवराव सिंधिया की मृत्यु 30 सितंबर, 2001 को एक विमान दुर्घटना में हुई थी। वह कानपुर जाने के लिए दस सीट वाले एक निजी विमान में सवार थे जो उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के पास खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। सिंधिया स्वयं भी नागर विमानन मंत्री रहे।

13ko_80_13062025_1

जीएमसी बालयोगी (2002)

लोकसभा अध्यक्ष और तेलुगु देशम पार्टी के नेता जी एम सी बालयोगी की तीन मार्च 2002 को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। हादसे के समय वह आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के भीमावरम से आ रहे थे तभी उनका हेलिकॉप्टर कृष्णा जिले के कैकालूर के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर एक तालाब में गिर गया।

साइप्रियन संगमा (2004)

मेघालय के ग्रामीण विकास मंत्री साइप्रियन संगमा और नौ अन्य लोग पवन हंस हेलिकॉप्टर से 22 सितंबर 2004 को गुवाहाटी से शिलॉन्गग जा रहे थे, तभी उनका हेलिकॉप्टर राज्य की राजधानी से मात्र 20 किलोमीटर दूर बारापानी झील के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी थी।

k_s_saumya

के एस सौम्या (2004)

सौंदर्या के नाम से मशहूर दक्षिण भारतीय अभिनेत्री के एस सौम्या की 17 अप्रैल 2004 को एक हवाई दुर्घटना में मौत हो गयी थी। दुर्घटना के समय ‘सूर्यवंशम’ फिल्म की अभिनेत्री अपने भाई के साथ बेंगलुरु से करीमनगर जा रही थीं।

13ko_81_13062025_1

ओपी जिंदल और सुरेंद्र सिंह (2005)

उद्योगपति और हरियाणा के मंत्री ओम प्रकाश जिंदल और कृषि मंत्री सुरेन्द्र सिंह की 2005 में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। उनका हेलिकॉप्टर दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहा था, तभी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

13ko_82_13062025_1

वाई एस रेड्डी (2009)

आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी (2009), जिन्हें वाईएसआर के नाम से जाना जाता था, की मृत्यु 2 सितंबर 2009 को एक हेलिकॉप्टर हादसे में हुई। यह हादसा तब हुआ जब उनका बेल 430 हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण घने नल्लामाला जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

13ko_83_13062025_1

दोरजी खांडू (2011)

अरुणाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दोरजी खांडू और चार अन्य की 30 अप्रैल 2011 को उस समय मृत्यु हो गयी थी, जब उन्हें तवांग से ईटानगर ले जा रहा हेलिकॉप्टर राज्य के पश्चिमी कामेंग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

13ko_84_13062025_1

सीडीएस जनरल बिपिन रावत (2021)

भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की आठ दिसंबर, 2021 को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। यह घटना तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हुई, जब वह अपनी पत्नी और 11 अन्य लोगों के साथ सुलूर से वेलिंगटन जा रहे थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in