'मोदी को बता देना...', सेना के पूर्व अधिकारी ने आतंकियों द्वारा ऐसे बोलने की बताई वजह

हमले के बाद पूरे देश में उबाल है
'मोदी को बता देना...', सेना के पूर्व अधिकारी ने आतंकियों द्वारा ऐसे बोलने की बताई वजह
Published on: 

नई दिल्ली - मंगलवार को आतंकियों ने देश के 26 परिवारों को ऐसा जख्म दे दिया जो वह शायद ही कभी भूल पाऐंगे। आतंकियों ने मंगलवार को एक-एक कर इन सभी लोगों को मौत के घाट उतार दिया। सभी का ऐसा कहना है कि आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म पूछकर उनकी हत्या की थी। इस हमले में कई लोगों ने अपने प्रयि लोगों को खो दिया है। इस सभी लोगों में कर्नाटक की पल्लवी भी हैं। इस हमले में पल्लवी ने अपने पति को खो दिया। उनके पति के ऊपर गोलियां चलाने वाले आतंकी ने कहा था, 'जाओ तुम्हें नहीं मारता, जाकर मोदी को बता देना।'

क्या था इसके पीछे का कारण ?

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने बताया कि कारण हो सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी शक्तिशाली देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। पीएम देश को एकजुट कर रहे हैं। वह देश को प्रगति की ओर ले जा रहे हैं। पूरी दुनिया में उनकी धमक है। पीएम मोदी साफ कह चुके हैं कि वह पाकिस्तान के बारे में बात नहीं करने जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि धारा 370 हटाना, घाटी में कई विकास कार्य... जैसे ट्रेन नेटवर्क का वहां पहुंचना। सरकार के इन फैसलों से आतंकी बौखलाए हुए हैं। इसलिए उन्होंने ऐसा कहा होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News