तेलंगाना सरकार मारे गए नक्सल रोधी कमांडो के परिजन को 1-1 करोड़ रुपये देगी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने की घोषणा
तेलंगाना सरकार मारे गए नक्सल रोधी कमांडो के परिजन को 1-1 करोड़ रुपये देगी
Published on

हैदराबाद : तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने हाल ही में मुलुगु जिले में माओवादियों द्वारा बारूदी सुरंगों में विस्फोट करने से मारे गए तेलंगाना पुलिस के नक्सल विरोधी बल ग्रेहाउंड्स के तीन कमांडो के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये की विशेष अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि ‘सुरक्षा योजना’ के तहत 80 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे, साथ ही 300 वर्ग गज के मकान के लिए जगह आवंटित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि परिवार के एक पात्र सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।’ कमांडो उस समय मारे गए जब मुलुगु पुलिस और ग्रेहाउंड इकाइयों वाली पुलिस टीम 8 मई को सुबह करीब छह बजे जिले के वजीदु पुलिस थाने की सीमा के तहत इलाके की तलाशी ले रही थीं और बारूदी सुरंगों एवं बमों को निष्क्रिय कर रही थीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in