बरानगर में तेजस्वी यादव की हुंकार - ‘बंगाल में ममता जीतेंगी’

Tejashwi Yadav Campaigns for TMC in Baranagar, Targets BJP for 2029
बरानगर के आलमबाजार में तृणमूल उम्मीदवार सायंतिक बनर्जी के समर्थन में सभा को संबोधित करते तेजस्वी यादव REP
Published on

निधि,सन्मार्ग संवाददाता

बरानगर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार में विपक्षी एकता की एक नई तस्वीर देखने को मिली। शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उत्तर 24 परगना के बराहनगर पहुंचे। यहाँ उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार सायंतिका बनर्जी के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। आलमबाजार मोड़ पर आयोजित इस सभा में तेजस्वी यादव के साथ टीएमसी सांसद सौगत राय भी मौजूद थे। तेजस्वी ने अपने संबोधन में साफ कर दिया कि उनका लक्ष्य केवल बंगाल चुनाव नहीं, बल्कि भविष्य की बड़ी लड़ाई है। उन्होंने कहा, "बंगाल में ममता जी की जीत तय है, लेकिन हमारा असली मिशन 2029 का लोकसभा चुनाव है। हम सब मिलकर दिल्ली की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे।"

कहा-2029 में दिल्ली से भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे"

बंगाल में रहने वाले हिंदीभाषी और बिहारी मतदाताओं को साधते हुए तेजस्वी ने कहा, "जब बंगाली और बिहारी एक हो जाते हैं, तो किसी की ताकत उन्हें हिला नहीं सकती। यहाँ आकर मुझे लग रहा है जैसे मैं बिहार में ही प्रचार कर रहा हूँ।"

भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरजेडी नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संस्थाओं को अपना हथियार बना लिया है। उन्होंने कहा, "ममता जी और लालू जी डटकर लड़ रहे हैं और उन्हीं से हम जैसे युवा नेताओं को प्रेरणा मिलती है।" वहीं, सायंतिका बनर्जी ने तेजस्वी के आने पर खुशी जाहिर की, जबकि सौगत राय ने इसे विपक्षी गठबंधन की मजबूती का संकेत बताया। हालांकि, सभा के दौरान तेजस्वी के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच कुछ अव्यवस्था भी देखने को मिली।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in