चुनाव के बीच शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज, SSC ने जारी किया शेड्यूल

9वीं–10वीं के शिक्षकों की दस्तावेज सत्यापन 23 मार्च से
चुनाव के बीच शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज, SSC ने जारी किया शेड्यूल
Published on

11वीं–12वीं के लिए भी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में चुनावी माहौल के बीच भी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। स्कूल सर्विस कमीशन (SSC) ने 9वीं और 10वीं कक्षा के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन) और इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस संबंध में सोमवार शाम को आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की।

23 मार्च से शुरू होगा वेरिफिकेशन

नोटिफिकेशन के अनुसार, 9वीं और 10वीं कक्षा के शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन 23 मार्च से 23 मई तक किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विषयों के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू भी लिए जाएंगे। आयोग ने बताया कि यह काउंसलिंग और वेरिफिकेशन प्रक्रिया SSC के जिला-स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों में आयोजित की जाएगी। किस दिन किस विषय के उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा, इसकी विस्तृत जानकारी अलग-अलग नोटिस के माध्यम से दी जाएगी।

11वीं–12वीं के लिए भी प्रक्रिया शुरू

सिर्फ 9वीं और 10वीं ही नहीं, बल्कि 11वीं और 12वीं कक्षा के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। अगले चरण की काउंसलिंग के बाद उम्मीदवारों को रिकमेंडेशन लेटर देने की प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू होकर 8 मई तक चलेगी। 11वीं और 12वीं कक्षा के शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कोलकाता स्थित आचार्य सदन में आयोजित की जाएगी। आयोग प्रत्येक विषय के लिए काउंसलिंग की तारीख अलग से घोषित करेगा। SSC के अनुसार, आयोग पहले ही सात विषयों के 182 अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन पूरा कर चुका है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in