तारातला बिल्डिंग हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में उतरी भारतीय सेना

अंडर कंस्ट्रक्शन गोदाम गिरने के बाद सेना की चार टीमें मौके पर तैनात, NDRF, SDRF और कोलकाता पुलिस के साथ चला रही अभियान
तारातला बिल्डिंग हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में उतरी भारतीय सेना
Published on

कोलकाता: कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम गिरने की घटना के बाद राहत और बचाव अभियान में भारतीय सेना भी जुट गई है। नागरिक प्रशासन से सूचना मिलने के बाद ईस्टर्न कमांड की चार आर्मी कॉलम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।

सेना की विशेष रेस्क्यू टीम, इंजीनियरिंग विशेषज्ञ और मेडिकल स्टाफ मलबे में फंसे लोगों की तलाश और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

भारी मलबे में फंसे लोगों की तलाश

सेना के जवान NDRF, SDRF और कोलकाता पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। हादसे के बाद कई लोगों के भारी कंक्रीट और लोहे के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है।

सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

बचाव में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: सेना

ईस्टर्न कमांड ने कहा कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सेना ने हादसे में प्रभावित लोगों की सुरक्षा और जल्द राहत की कामना की है।

तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने से कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in