दीक्षा के नाम पर युवती का शोषण: तांत्रिक गिरफ्तार

सोदपुर स्टेशन के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Tantrik Arrested from Sodepur Station for Exploiting Woman Under Pretext of Initiation
सांकेतिक फोटो
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

खड़दह : उत्तर 24 परगना के खड़दह थाना पुलिस ने दीक्षा देने और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के नाम पर एक 27 वर्षीया पीएचडी धारक महिला साइकोलॉजिस्ट के साथ धोखाधड़ी व यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तांत्रिक तन्मय घोष उर्फ 'गुरुजी तारकनाथ कापालिक अघोरी' को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे तारापीठ ले जाकर फर्जी विवाह का नाटक किया और उसके साथ सहवास किया। बाद में ब्लैकमेल करते हुए उसे और उसके माता-पिता को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर करीब छह महीने तक मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी।

पत्नी के साथ मिलकर महिलाओं को बनाता था निशाना

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी तांत्रिक शादीशुदा है और उसका 11 साल का बच्चा भी है, जिसे उसने छिपाकर रखा था। पीड़िता ने आरोपी की पत्नी छुट्टी घोष पर भी धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, यह दंपत्ति आर्थिक रूप से संपन्न और मानसिक रूप से संवेदनशील महिलाओं को निशाना बनाकर उनके निजी डेटा व तस्वीरों के जरिए उगाही करता था। पीड़िता द्वारा उत्तर बंगाल स्थित अपने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताने और खड़दह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार शाम सोदपुर स्टेशन क्षेत्र से आरोपी को धर दबोचा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in