बशीरहाट: तांत्रिक इलाज के नाम पर आदिवासी नाबालिग का यौन शोषण, ढोंगी बाबा गिरफ्तार

झाड़-फूंक के बहाने हैवानियत: बीमार बेटी को लेकर गई थी मां
Tantrik Arrested for Sexual Assault on Minor in Harowa Basirhat
सांकेतिक फोटो REP
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बशीरहाट : उत्तर 24 परगना जिले के हाड़ोआ थाना क्षेत्र में तांत्रिक इलाज के नाम पर एक 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की शर्मनाक घटना सामने आई है। पीड़िता की मां अपनी बीमार बेटी का इलाज कराने के लिए उसे एक आयुर्वेदिक चिकित्सक सह ओझा (तांत्रिक) के पास लेकर गई थी। आरोप है कि झाड़-फूंक और इलाज का झांसा देकर आरोपी ओझा ने कमरे के अंदर नाबालिग के कपड़े उतरवाए और उसका गंभीर रूप से यौन शोषण किया।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज: 7 दिनों की पुलिस हिरासत में आरोपी

घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत हाड़ोआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बशीरहाट अदालत में पेश कर 7 दिनों की पुलिस रिमांड ली है। पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in