तमिलनाडु का जलवा, वस्त्र निर्यात में सबसे आगे

तमिलनाडु वस्त्र निर्यात के मामले में देश का शीर्ष राज्य बनकर उभरा है। राज्य ने वित्त वर्ष 2024-25 में 799.717 करोड़ अमेरिकी डॉलर के निर्यात दर्ज किया।
कुछ सालों में तमिलनाडु वस्त्र उद्योग का केंद्र बन कर उभरा है ( फाइल फोटो )
कुछ सालों में तमिलनाडु वस्त्र उद्योग का केंद्र बन कर उभरा है ( फाइल फोटो )
Published on

चेन्नईः तमिलनाडु वस्त्र निर्यात के मामले में देश का शीर्ष राज्य बनकर उभरा है। राज्य ने वित्त वर्ष 2024-25 में 799.717 करोड़ अमेरिकी डॉलर के निर्यात दर्ज किए जो पिछले चार वर्षों में 29.12 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले चार वर्ष में राज्य के निर्यात मूल्य में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2020-21 में तमिलनाडु का वस्त्र निर्यात 619.339 करोड़ डॉलर था।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु ने गुजरात और महाराष्ट्र जैसे प्रतिस्पर्धी राज्यों को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ द्रविड़ मॉडल सरकार की योजनाबद्ध कार्रवाइयों से तमिलनाडु का वस्त्र निर्यात 2020-21 में 619.339 करोड़ डॉलर रहा जो अगले चार वर्ष में बढ़कर 799.717 करोड़ डॉलर हो गया। भारत के कुल निर्यात में तमिलनाडु की हिस्सेदारी 21.84 प्रतिशत है।’’

‘नेशनल इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट रिकॉर्ड फॉर ईयरली एनालिसिस ऑफ ट्रेड’ के अनुसार, भारत से निर्यातित वस्त्र उत्पादों का कुल मूल्य 3661 करोड़ डॉलर था जिसमें तमिलनाडु का योगदान 799.717 करोड़ डॉलर रहा। ‘नेशनल इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट रिकॉर्ड फॉर ईयरली एनालिसिस ऑफ ट्रेड’, केंद्र द्वारा शुरू किया गया एक विशेष मंच है जो विदेशी व्यापार पर वास्तविक व्यापक आंकड़े उपलब्ध कराता है।

कुछ सालों में तमिलनाडु वस्त्र उद्योग का केंद्र बन कर उभरा है ( फाइल फोटो )
बैंक फ्रॉड केस: CBI के सामने अनिल अंबानी

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ तमिलनाडु वस्त्र निर्यात में भारत में पहले स्थान पर है।’’ इसमें कहा गया कि राज्य ने अन्य सभी राज्यों की तुलना में अधिक निर्यात के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लागू की गई योजनाओं ने राज्य के बहुआयामी विकास को बढ़ावा दिया है। गुजरात 564.601 करोड़ अमेरिकी डॉलर के निर्यात के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि महाराष्ट्र 383.129 करोड़ डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in