‘7 मसालों’ वाले बयान से साधा निशाना, BJP ने बताया किसानों का अपमान

राघव चड्ढा के BJP जाने पर Bhagwant Mann का तंज
‘7 मसालों’ वाले बयान से साधा निशाना, BJP ने बताया किसानों का अपमान
Published on

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने राज्यसभा सांसद Raghav Chadha के बीजेपी में शामिल होने के बाद उन पर तंज कसा है। बिना नाम लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया जैसे सात मसाले मिलकर ही सब्जी का स्वाद बनाते हैं, लेकिन अकेले ये ‘सब्जी’ नहीं बन सकते।

मन्न के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Saini ने इसे किसानों का अपमान बताया और कहा कि मन्न केवल मजाक करते हैं, इससे व्यवस्था में बदलाव नहीं आएगा।

दरअसल, Raghav Chadha ने छह अन्य सांसदों—Ashok Mittal, Sandeep Pathak, Harbhajan Singh, Swati Maliwal, Rajinder Gupta और Vikram Sahni के साथ AAP छोड़कर बीजेपी जॉइन करने का ऐलान किया है।

चड्ढा ने पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि AAP अब ईमानदार राजनीति से भटक गई है। वहीं, Arvind Kejriwal ने पलटवार करते हुए इसे पंजाब के लोगों के साथ “धोखा” बताया।

इससे पहले AAP द्वारा चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाने के बाद दोनों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in