तकाइची फिर से संभालेंगी जापानी प्रधानमंत्री का पद

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची के पिछले सप्ताह चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद बुधवार को देश की संसद उन्हें फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त करेगी और वह अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मंत्रिमंडल का गठन करेंगी।
तकाइची फिर से संभालेंगी जापानी प्रधानमंत्री का पद
Published on: 

टोक्योः जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची के पिछले सप्ताह चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद बुधवार को देश की संसद उन्हें फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त करेगी और वह अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मंत्रिमंडल का गठन करेंगी। तकाइची जापान की सैन्य क्षमता और हथियारों की बिक्री को मजबूत करना चाहती हैं और आव्रजन नीतियों को सख्त करना चाहती हैं।

तकाइची ने घरेलू जीवन यापन की लागत को कम करने के लिए खाद्य उत्पादों पर दो साल के लिए बिक्री कर में कटौती का प्रस्ताव रखा है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि उनकी उदार राजकोषीय नीति से कीमतों को बढ़ोत्तरी हो सकती है और जापान के भारी राष्ट्रीय ऋण को कम करने की दिशा में प्रगति में देरी हो सकती है।

तकाइची अगले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाले एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन की तैयारी में जुटी हैं। ट्रंप अप्रैल में चीन का दौरा करेंगे।

तकाइची फिर से संभालेंगी जापानी प्रधानमंत्री का पद
पीएम मोदी की गाड़ी में मैक्रों, लिखा-जय हो...
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in